ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

उतई नगर पंचायत चुनाव 2025: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ललित चंद्राकर ने दी बधाई

दुर्ग | दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उतई नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों की अध्यक्ष सहित 10 पार्षदों के पद पर शानदार विजय जनता के विश्वास और पार्टी की विकासात्मक नीति की पुष्टि करती है।

ललित चंद्राकर ने इस जीत को क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण की नई दिशा के रूप में देखा और इसे भाजपा सरकार की नीति और कार्यों पर जनता द्वारा दिखाए गए विश्वास का प्रतीक माना।

उन्होंने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की कुशल रणनीति के कारण यह अभूतपूर्व जनादेश प्राप्त हुआ है।

भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर ललित चंद्राकर ने कहा कि इस जनादेश के साथ भाजपा और भी अधिक उत्साह और परिश्रम के साथ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

उतई नगर पंचायत के भाजपा उम्मीदवारों की विजय सूची:

नगर पंचायत अध्यक्ष: सरस्वती नरेंद्र साहू

पार्षद पद:

वार्ड 02: सोमेन्द्र सोनू राजपूत

वार्ड 04: लक्ष्मीनारायण साहू

वार्ड 05: सतीश कुमार चंद्राकर

वार्ड 06: लता सोनवानी

वार्ड 07: भीमसेन सिन्हा

वार्ड 10: खूबी राम साहू

वार्ड 11: शिव नारायण देशमुख

वार्ड 12: अनीता नीलम गड़े

वार्ड 14: संगीत रजक

वार्ड 15: सुनीता गौतम चंद्राकर

ललित चंद्राकर ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए उतई नगर पंचायत के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button