ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

दुर्ग जिले के पथर्रा गांव में हुए हत्या के मामले में सभी 12 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

दुर्ग । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग जिले के पथर्रा गांव में हुए हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत यह अपराध किया और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

31 मार्च 2016 की रात पथर्रा गांव में जगन्नाथ भारती अपने दोस्त अक्षय कुमार उर्फ राजू के साथ पानी भरने गया था। जब वे घर लौटे, तो एक मामूली बहस से विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।आरोपी कोमल भारती को संदेह हुआ कि उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है।

उसने अपने ससुर दशरथ भारती और अन्य परिवारजन को भडक़ाया, जिसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। हत्याकांड में संलिप्त कुल 12 आरोपियों को ट्रायल कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई।

इनमें दशरथ भारती, कोमल भारती, नहुष भारती, करण भारती, संजय भारती, पंचू टंडन, अमूल टंडन, बोनागो विनय टंडन, अविनाश टंडन, मेघनाथ टंडन, मनीष और बखारी शामिल थे।

आरोपियों ने लाठी, फरसा और बेसबॉल बैट जैसे घातक हथियारों से लैस होकर गणेश भारती के घर हमला कर दिया। डर के मारे सभी लोग भागने लगे, लेकिन गणेश भारती बच नहीं सका। आरोपियों ने उसे पकडक़र बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। बाद में गणेश भारती को स्कूल के शौचालय के पीछे घायल अवस्था में पाया गया।

अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक की पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि गणेश की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। इसके अलावा, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों ने भी आरोपियों की संलिप्तता को साबित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button