ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

विकास कार्यो के लिए 4.49 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग | कलेक्टर द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकास कार्यो  के लिए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा हेतु 01 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर हेतु 3 लाख 49 हजार 707 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के लिए विधायक  ललित चन्द्राकर द्वारा अनुशंसित कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली द्वारा तथा विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर के लिए विधायक  रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम डुण्डेरा के सतनाम पारा में जैतखाम चौक के पास सार्वजनिक भवन में स्टील रेलींग सीढ़ी निर्माण के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार वैशालीनगर में लोकांगन परिसर के पास पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए 3 लाख 49 हजार 707 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button