ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

दुर्ग जिले के नगर पंचायत पाटन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दुर्ग। दुर्ग जिले के नगर पंचायत पाटन में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। पाटन के नया बस स्टैंड के पास हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने की।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम लवकेश ध्रुव ने अध्यक्ष योगेश निक्की भाले को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पंद्रह पार्षदों ने पांच-पांच के समूह में शपथ ग्रहण किया। विधायक ललित चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयाशंकर सोनकर, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, सुरेंद्र कौशिक, राजेंद्र पाध्ये सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, एसडीएम लवकेश ध्रुव, तहसीलदार मीना साहू और जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम ने पाटन नगर पंचायत के नए नेतृत्व का शुभारंभ किया और स्थानीय नागरिकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button