ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दुर्ग

कलेक्टर ने आयुक्त के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड जाकर कचरे के वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया एवं नगर निगम की तैयारियों का किया निरीक्षण

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पोटिया स्थित टेंचिंग ग्राउण्ड में 80 प्रतिशत कचरो का निष्पादन किया जा चुका है। निष्पादित क्षेत्र में नगर निगम दुर्ग द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया है, जो कि आने वाले वर्षों में ऑक्सीजोन के रूप में विकसित होगा।

ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित शेष कचरो के निष्पादन की कार्ययोजना नगर निगम द्वारा तैयार की गई है। जिसके तहत् लगभग 1.50 करोड़ रूपये की लागत से ट्रेंचिंग ग्राउंड के कोने पर ट्रॉमेल मशीन स्थापित कर वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का निष्पादन किया जाना प्रस्तावित है।

नगर निगम दुर्ग ने उक्त कार्य हेतु मे. नेकॉफ इंडिया लिमिटेड भोपाल एजेंसी को कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उक्त एजेंसी को वर्षाऋतु से पूर्व कार्य पूर्ण करने हेतु निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आदेशित किया गया है।

कार्यादेशानुसार ट्रेंचिंग ग्राउंड में रखे गये कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन के पश्चात् शहर से उत्पादित कचरो का भी 100 प्रतिशत निष्पादन तत्काल किया जाना संभव हो जायेगा। उक्त यूनिट के लगने से कचरो का निष्पादन नियमित रूप से होगा तथा आस-पास के रहवासियों को वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।

महापौर  अलका बाघमार ने शहर वासियों से अपील की है, कि नगर निगम वायु प्रदूषण मुक्त कचरे का निष्पादन किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है,आपसे अनुरोध है, कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं एवं शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू करने में अपना सहयोग देंवे।

इस मौके पर आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं संबंधित अफसर कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,गिरीश दिवान, संजय ठाकुर, राजेंद्र ढाबाले, धर्मेंद्र मिश्रा,करण यादव,पंकज साहू, विकास दमाहे, सोएब अहमद परमेश्वर, पीआईयू कुणाल,राहुल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button