ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

दुर्ग में एनडीपीएस और साइबर क्राइम पर कार्यशाला, नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान

दुर्ग। दुर्ग जिले में एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) और साइबर क्राइम को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज में नशाखोरी को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की जानकारी दी और कहा कि पुलिस तथा प्रशासन अब खुलेआम नशा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। उनका कहना था कि इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करना और नशे के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़े कदम उठाना है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि जो लोग नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से संपत्ति अर्जित करेंगे, उनकी संपत्ति को पूरी तरह से कुर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ इस तरह की सख्ती पहली बार किसी सरकार द्वारा लागू की जा रही है।

इस कार्यशाला में जिलेभर से सैकड़ों दवा विक्रेता, नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी और जिले के पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने दवा विक्रेताओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करें और युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका निभाएं। सभी विक्रेताओं ने प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया और यह सुनिश्चित किया कि वे बिना उचित दस्तावेज और डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाओं या सिरिंज जैसी वस्तुएं किसी को भी नहीं देंगे।

इसके अलावा, गृहमंत्री ने नागपुर में हो रही हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इतिहास को भूलकर समाज में हिंसा फैलाने का प्रयास करेंगे, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button