ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
रायपुर

10 साल में 5 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बिना तलाक लिए 10 साल में 5 लोगों से शादी की, फिर उनके जेवर और पैसे ठगे, और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही करती रही। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

कैसे खुला लुटेरी दुल्हन का राज?

इस ठगी का खुलासा बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन की शिकायत के बाद हुआ। उसने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की कोर्ट में परिवाद दायर किया था।

डाकेश्वर ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा से शादी की थी, लेकिन वह ज्यादातर मायके में ही रहती थी। पत्नी के चरित्र पर शक होने के बाद उसने उसकी पृष्ठभूमि की जांच की। इसी दौरान डाकेश्वर की मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई, जिसने बताया कि 15 जनवरी 2016 को उसकी शादी भी पूजा से आर्य समाज मंदिर, संजयनगर टिकरापारा में हुई थी। पुरुषोत्तम ने शादी का प्रमाण पत्र भी दिखाया।

इसके बाद खुलासा हुआ कि पूजा ने इसी तरह 5 लोगों से शादी की थी और किसी को भी तलाक नहीं दिया।

गहने और पैसे ठगने का तरीका

शादी के बाद डाकेश्वर ने परिवार के सोने के जेवर बैंक लॉकर में सुरक्षित रख दिए थे। लेकिन पूजा ने मौका पाकर लॉकर से जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद उसने पैसों की मांग शुरू कर दी। जब डाकेश्वर ने पैसे देने से इनकार किया तो पूजा ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

इसी तरह पूजा और उसकी मां पहले शादी कर चुके पुरुषों को भी ब्लैकमेल कर उगाही करती थीं।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पूजा और उसकी मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गिरोह की गहरी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले कितने और लोग इस ठगी के शिकार हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button