ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

एनडीपीएस मामले में संलिप्तता, दुर्ग पुलिस आरक्षक लाइन अटैच

भिलाई। दुर्ग पुलिस के आरक्षक विजय धुरंधर को एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई थाना पुरानी भिलाई (भिलाई-3) के एक मामले में जांच के दौरान सामने आई संलिप्तता के बाद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 1654 विजय धुरंधर, जो कि रीगाती थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में पदस्थ थे, उन्हें 31 मार्च 2025 को निलंबित कर रक्षित केंद्र, दुर्ग में संबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

एसपी ने दिए सख्त निर्देश

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एनडीपीएस मामलों पर पुलिस की सख्ती

दुर्ग पुलिस लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार और इसके तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे में पुलिस बल के ही किसी सदस्य का इस तरह के प्रकरण में नाम आना, विभाग की साख पर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस विभाग इस पर आगे की कार्रवाई करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button