ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.79 किलो गांजा के साथ पुलिसकर्मी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | पुरानी भिलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.79 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹1,11,500) और चार मोबाइल फोन जब्त किए। इस मामले में एक पुलिस आरक्षक और डायल 112 के चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

30 मार्च 2025 को एनएसपीसीएल फ्लाई ऐश रोड, पुरैना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक्सयूवी 500 (CG 22 AC 5656) में मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी का खुलासा हुआ। वाहन में सवार धीरेंद्र शर्मा (जोन 1, खुर्सीपार) और युवराज मेहता (गायत्री नगर, भिलाई 03) को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध क्रमांक 124/2025 दर्ज किया गया।

चौंकाने वाला खुलासा: पुलिसकर्मी भी संलिप्त

जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांजा की कुल तीन बोरियां थीं, जिनमें से दो पुलिस द्वारा जब्त की गईं, जबकि एक बोरी (6 किलो गांजा) डायल 112 के आरक्षक विजय धुरंधर और चालक अनिल कुमार टंडन ने चोरी कर ली।

गांजा छिपाने और बिक्री की साजिश:

गांजा की एक बोरी को झाड़ियों में छिपाकर डायल 112 की गाड़ी में रखा गया।

बाद में इसे अनिल कुमार टंडन के गांव (ग्राम औंरी) स्थित मकान में छिपा दिया गया।

आरोपीगण गांजा बेचने की फिराक में थे और मोबाइल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर रहे थे।

पुलिस ने विजय धुरंधर से एक एप्पल मोबाइल और अनिल टंडन से एक रेडमी मोबाइल जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी:

विजय धुरंधर (39 वर्ष) – देवेंद्रनगर, रायपुर

अनिल कुमार टंडन (28 वर्ष) – ग्राम औंधी, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग

धीरेंद्र शर्मा – जोन 1, खुर्सीपार, भिलाई

युवराज मेहता – गायत्री नगर, भिलाई 03

पुलिस की कार्रवाई:

आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)IIB NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया।

चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

भिलाई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है और जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button