ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश, ठाणे-मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | – भिलाई नगर और पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों का खुलासा करते हुए ठाणे-मुंबई और न्यू टाउन कोलकाता से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे थे।

भिलाई नगर थाना में इंद्रप्रकाश कश्यप (निवासी रुआंबंधा सेक्टर, भिलाई) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी बताकर उन्हें फोन किया और आधार कार्ड से जुड़े अपराध में नाम आने का डर दिखाकर ₹49,01,196 की ठगी कर ली। इस शिकायत पर धारा 318(4) बीएनएस और आईटी एक्ट 66(D) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र शुक्ला (भापुसे) के निर्देश पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी एसीसीयू अजय सिंह के मार्गदर्शन में भिलाई नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा और पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

जांच के दौरान ICICI बैंक अकाउंट (संख्या: 145405002945, वलुज संभाजीनगर, महाराष्ट्र) में ठगी की रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।

इस अकाउंट के धारक बापु धर भराड़ को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

उसके मेमोरेंडम के आधार पर सोमनाथ मछिन्द ढोबले और शेख नवीद को महाराष्ट्र के बीड और पुणे से पकड़ा गया।

इनसे पूछताछ में पता चला कि अकाउंट की डिटेल ठाणे-मुंबई निवासी सद्दाम मुल्ला को दी गई थी।

सद्दाम मुल्ला की ठाणे-मुंबई से गिरफ्तारी:

3 दिनों तक लगातार रेकी करने के बाद पुलिस टीम ने ठाणे में आरोपी सद्दाम मुल्ला को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि बैंक खातों की डिटेल उदयपुर, राजस्थान के तीन अन्य आरोपियों को दी थी, जिन्होंने ठगी की रकम ट्रांसफर कराई।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुरानी भिलाई के मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी:

अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस और 66 डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी सद्दाम मुल्ला इसमें भी संलिप्त था।

आरोपी सुखबीर सिंह के बयान के आधार पर न्यू टाउन, कोलकाता से नरेंद्र उर्फ टिंकु और उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।

ये आरोपी झारखंड के नरेन्द्र, उपेन्द्र और सुखबीर सिंह के जरिए बैंक खातों की डिटेल ठाणे-मुंबई निवासी सद्दाम मुल्ला तक पहुंचाते थे।

आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए।

मुख्य गिरफ्तार आरोपी:

सद्दाम मुल्ला (31 वर्ष) – ठाणे, मुंबई

नरेन्द्र कुमार उर्फ टिंकु (44 वर्ष) – पूर्वी सिंहभूम, झारखंड

उपेन्द्र सिंह (26 वर्ष) – पूर्वी सिंहभूम, झारखंड

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस सफल अभियान में सउनि शमित मिश्रा, सउनि हीरामन रामटेके, आरक्षक शाहबाज खान, शिव मिश्रा, गजेन्द्र साहू, भावेश पटेल और राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भिलाई पुलिस ने ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button