ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
रायपुर

मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रस्तुत करेंगे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, टेक्सटाइल और स्टील सेक्टर पर होगा विशेष फोकस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग से जुड़े दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव में आयोजित इन कार्यक्रमों में वे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश की व्यापक संभावनाएं और अधोसंरचना विकास का विजन देशभर के उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

23 अप्रैल: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद

मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसका आयोजन क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा किया जा रहा है। यह शो वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख मंच है, जहाँ वे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति के तहत वस्त्र क्षेत्र को मिल रही विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है।

24 अप्रैल: पीएम मोदी की उपस्थिति में ‘इंडिया स्टील 2025’

मुख्यमंत्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस्पात उद्योग के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई अधोसंरचना, नवाचार योजनाएं और दीर्घकालिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।

छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग

इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इस दौरान औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

राज्य पवेलियन बनेगा आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री साय बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में छत्तीसगढ़ राज्य पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे। यहां राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन और निवेश के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी जाएगी, जिससे निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में सहायता मिलेगी।

मीडिया से संवाद

मुख्यमंत्री 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे मीडिया से भी संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।

इस उच्चस्तरीय दौरे से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button