ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

शहर के प्रथम नागरिक मेयर ने इंदिरा मार्केट से श्री शिवम मॉल तक टयूबलर नए पोल में लगी लाइट का किया शुभारंभ

दुर्ग | नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत 15वें वित्त आयोग निधि से स्वीकृति इंदिरा मार्केट से लेकर  शिवम शॉपिंग मॉल तक में ट्यूबलर नए पोल में लगी लाइट का मेयर अलका बाघमार ने 39 पोल में 86 लाइट व 110 वाट की एलईडी को बटन दबाकर चालू किया गया।

39 लाख से इंदिरा मार्किट से  शिवम तक सडक़ मार्ग रौशन हुआ, जिससे यातायात में आमजन को परेशानी नहीं होगी।शहर के प्रथम नागरिक मेयर मती अलका बाघमार ने कहा कि शहर के चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थानों में भी शहर जगमगाने लगा है।

मेयर ने कहा कि वार्डो में बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइट को लगातार बदलवाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा शेष बचे हुए स्ट्रीट लाइट व सौंदर्गीकरण निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की बात अधिकारियों से कही।

इंदिरा मार्केट कुँआ चौक के पास आज के पोल में लगे प्रकाश व्यवस्था शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल,विद्युत व यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,एमआईसी देवनारायण चन्द्राकर,नीलेश अग्रवाल,मनीष साहू,लीलाधर पाल की मौजूदगी रही।बात दे कि वार्ड क्रमांक30 श्याम शर्मा से,वार्ड27 पार्षद ममता सेन,वार्ड क्रमांक 29 बबिता गुड्डू यादव,वार्ड क्रमांक 8 खालिक रिजवी,वार्ड क्रमांक 26 आरएन वर्मा,वार्ड क्रमांक 28 मनीष बघेल इन 6 वार्डो से होकर गुजरने वाली इंदिरा मार्किट से  शिवम तक सडक़ मार्ग हुआ रौशन।

कार्यक्रम के दौरान कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,ममता सेन,

मनीष कोठारी,मनीष बघेल,सरस निर्मलकर,युराज कुंजाम, बबिता गुड्डू यादव,जिंतेंद्र ताम्रकर, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी,अभ्युदय मिश्रा,बालमुकुंद साहू, सफाई दरोगा,मनोहर शेन्द्रे सहित इंदिरा मार्किट व्यापारी संघ के दिलीप मारोटी ,गोपाल यादव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।इदिरा मार्केट स्टेशन रोड लंबे समय से पार्षद सहित व्यपारियो की मांग पर नगर निगम द्वारा क्षेत्र का प्रोजेक्ट तैयार किया था। उसकी मंजूरी मिलने के बाद इसका टेंडर लगाया गया।

इदिरा मार्केट स्टेशन रोड शिवम मॉल तक ट्यूबलर पोल में प्रकाश व्यवस्था कार्य 15वें वित्त आयोग निधि के अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था हेतु प्राप्त स्वीकृति अनुसार 39 नए पोल में 86 लाइट लगवाया गया।इस अवसर पर आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button