ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

खेलो इंडिया चयन ट्रायल में मर्रा-पाटन की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और राज्य सरकार द्वारा संचालित खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 29 और 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में किया गया।

इस चयन ट्रायल में खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा-पाटन की 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागी बालिकाओं में कु. जान्हवी, प्रियंका, दिप्ती, पूर्वी, दिव्या ठाकुर, सृष्टि गोस्वामी, योगेश्वरी, किंजल एवं पूर्वी भुवाल शामिल थीं।

इन खिलाड़ियों को खेलो इंडिया प्रशिक्षक भरत लाल ताम्रकार एवं प्रदीप भुवाल के मार्गदर्शन में ट्रायल के लिए भेजा गया था। ट्रायल के अवसर पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री विलियम लकड़ा, भूपेन्द्र हिरवानी, संतोष यादव (पी.टी.आई.) तथा ईश्वरी लाल देशमुख उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन राज्य की प्रतिभाओं को उभारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button