ब्रेकिंग
दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गुइया 2’ के प्रीमियर शो में शामिल हुए श्याम ताकिज़, रायपुर पहुंचे फिल्म प्रमोटर विकास यादव

रायपुर – छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नया आयाम देने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुइया 2’ का भव्य प्रीमियर शो रायपुर में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार, निर्देशक और प्रशंसक मौजूद रहे। शो की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के चर्चित अभिनेता श्याम ताकिज़ ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रशंसकों से घिरे श्याम ताकिज़ ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘गुइया 2’ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह क्षेत्रीय फिल्मों को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कहानियां समाज से जुड़ाव रखती हैं और दर्शकों के दिल को छूती हैं।

फिल्म प्रमोटर विकास यादव भी इस मौके पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने फिल्म के प्रचार-प्रसार और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “गुइया 2 जैसी फिल्मों को अधिक से अधिक मंच मिलने चाहिए, ताकि स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को व्यापक पहचान मिल सके।”

इस अवसर पर फिल्म की स्टार कास्ट, निर्देशक, निर्माता सहित फिल्म प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ‘गुइया 2’ को दर्शकों से शुरुआती प्रतिक्रिया में सराहना मिली है और इसे एक पारिवारिक, भावनात्मक और संदेशप्रद फिल्म बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button