ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
देश

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का करारा जवाब, भारत ने नौ आतंकी ठिकाने किए तबाह

नई दिल्ली | भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले का निर्णायक जवाब देते हुए मंगलवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत नौ आतंकी ठिकानों को सटीक हवाई हमलों से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए मोहम्मद जैसे संगठनों के प्रमुख अड्डों को निशाना बनाया गया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में स्पष्ट किया कि यह हमला विशेष रूप से उन इलाकों पर केंद्रित था जहां से भारत के विरुद्ध आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई जा रही थी। मंत्रालय ने बताया कि आम नागरिकों या सैन्य प्रतिष्ठानों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया गया।

इस कार्रवाई के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले और उसके जवाब में की गई सैन्य कार्रवाई को देखते हुए अर्धसैनिक बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छुट्टी पर गए सभी सुरक्षाकर्मियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने का आदेश भी दिया। साथ ही जम्मू कश्मीर प्रशासन को सीमावर्ती नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने सीमाई क्षेत्रों में बंकर निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की इस कार्रवाई को “युद्ध जैसी कार्रवाई” बताते हुए जवाबी चेतावनी दी है। हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सीमित, सटीक और संयमित था, जिससे क्षेत्रीय तनाव को न्यूनतम रखा जा सके।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य केवल आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करना था यह भारत की आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button