ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

* चिटफंड के मामले में वाया बिल्डर एण्ड डेवलेपर्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का डायरेक्टर गिरफतार

खुर्सीपार | प्रार्थिया शहनाज निवासी गौतम नगर खुर्सीपार एवं अन्य  द्वारा वाया बिल्डर एण्ड डेवलेपर्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के द्वारा लोगों से पैसे लेकर अधिक राशि देने का लालच देकर पैसे लेकर गबन कर भाग जाने के संबध में लिखित आवेदन पर थाना खुर्सीपार में आरोपी वाया बिल्डर एण्ड डेवलेपर्स प्राईवेट लिमिटेड  कम्पनी के विरूद्ध अपराध कमांक 369/2022 धारा 420 भादवि एवं छत्तीसगढ निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधि 2005 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले में  एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया। टीम के द्वारा कम्पनी से संबधित लोगो से पुछताछ किया गया, जिस पर उक्त कम्पनी वाया बिल्डर एण्ड डेवलेपर्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी 301,3 फ्लोर ईसी 64 स्कीम नंबर 94 शाप साईड बाम्बे हॉस्पिटल इंदौर म०प्र० का संचालन आरोपी जितेन्द्र बिसे उम्र 45 साल निवासी इंदौर म०प्र० का होना  एवं घटना दिनांक से  फरार होना पाया गया।

इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी थाना जशपुर जिला जशपुर के अपराध कमांक 52/2018 धारा 420, 120बी भादवि एवं छत्तीसगढ निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधि 2005 की धारा 10 के प्रकरण में केन्द्रीय जेल जशपुर मे निरूद्ध है । आरोपी के विरूद्ध विधिवत प्रोडक्शन वारंण्ट जारी करा कर आरोपी को पुलिस अधिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वंदिता पनिकर प्रभारी थाना खुर्सीपार, सउनि श्रीराम मण्डावी, सउनि कपिल यादव, आरक्षक शैलेन्द्र यादव, तेजप्रकाश साहू, थाना खुर्सीपार की  भूमिका उल्लेखनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी-

जितेन्द्र बिसे उम्र 45 साल निवासी डॉ० अम्बेडकर नगर 194 इंदौर थाना एमजीआई जिला इंदौर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button