ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
भिलाई

निगम भिलाई के 42 नियमित कर्मचारियो का उद्यान विभाग में डयूटी लगाई गई।

भिलाईनगर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम सभी विभागो, जोन कार्यालयों से कर्मचारियो की जानकारी मंगाई। उसके पश्चात पूर्व जारी आदेश में आशिक संशोधन करते हुए|

नगर निगम भिलाई में कार्यरत 42 नियमित सफाई कर्मचारियो को उद्यानों की साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालने आदि कार्यो हेतु उद्यान विभाग में पदस्थापित किये गये।

इसमें से 17 कर्मचारी मुख्य कार्यालय, 4 जोन-1 नेहरू नगर, 2 जोन-2 वैशाली नगर, 7 जोन-3 मदर टेरेस नगर, 2 जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार एवं 10 कर्मचारी जोन-5 सेक्टर 6 से लेकर उद्यान विभाग में पदस्थ किये गये।

सभी कर्मचारियो का मूल पद सफाई कामगार है। ये मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के विभिन्न कार्यो में संलग्न थे।

नगर निगम भिलाई में प्रमुख रूप से 150 से अधिक उद्यान है। जिसकी साफ-सफाई, रखरखाव, पानी डालना, व्यवस्थित रखना, खाद डालना, झाड़ियो की कटाई-छटाई करना आदि प्रमुख कार्य है। इन्ही सभी के माध्यम से ही उद्यानों को साफ-सुथरा, सुन्दर एवं हरा-भरा रखा जा सकता है।

आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देशित किये है कि इन कर्मचारियो के माध्यम से उद्यानों को व्यवस्थित किया जाए, उसकी मानिटरिंग भी की जाए। पांचो जोन आयुक्त को भी निर्देश किये है|

कि सभी उद्यानों में पानी, पाईप एवं लाईट की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए। बिना पानी के उद्यानों को हरा-भरा नहीं रखा जा सकता है। किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो आयुक्त के संज्ञान में लाए उसे यथा संभव पूर्ण किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों का भी मांग था, कि उनके क्षेत्र के उद्यानों को हरा-भरा रखने के लिए कर्मचारी लगाया जाये। निगम भिलाई का यह भी उददेश्य है कि यदि कोई संस्था, बैंक, सोसायटी, कंपनी, स्थानीय निवासी किसी भी उद्यान को स्वयं के व्यय से रखरखाव करना चाहते है।

तो निगम से अनुबंध करके ले सकते है, उसमें अपनी संस्था का प्रचार-प्रसार, विज्ञापन बोर्ड आदि भी कर सकते है। कुछ उद्यानों को दिया भी गया है, नागरिक सहभागीता से उद्यानों का रखरखाव करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में उद्यान अधिकारी से संपर्क करके आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button