ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
दुर्ग

दुर्ग के राजेंद्र पार्क में गूंजे देशभक्ति के नारे, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर जवानों और मातृशक्ति का सम्मान

दुर्ग |  “ईंट का जवाब अब पत्थर से होगा”, “घर में घुसकर मारेगा अब हिंदुस्तान” और “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों से आज दुर्ग का राजेंद्र पार्क देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। यह अवसर था ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित वीर सैनिकों और मातृशक्ति के सम्मान समारोह का, जो राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

समारोह में सेवानिवृत्त सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिवारों, मातृशक्तियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ की उपाध्यक्ष  लता चंद्राकर, विहिप-बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा, उद्योगपति  सुमन कन्नौजे एवं समाजसेवक गंगाधर जाधव द्वारा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

भारत माता का श्रृंगार कर प्रस्तुत बालिकाओं एवं सैनिकों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपस्थितजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा और गरिमा का संचार हुआ।

मुख्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में “ऑपरेशन सिंदूर” की पृष्ठभूमि, आवश्यकता एवं इसके सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और राष्ट्र की मातृशक्ति की भूमिका की सराहना की। इसके पश्चात सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीद फौजियों के परिवारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभा के पश्चात उपस्थितजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर “शौर्य यात्रा” निकाली जो भारत माता की जयघोष के साथ राजेंद्र पार्क से दुर्ग कलेक्ट्रेट तक पहुँची। कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को एक पाँच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निम्नलिखित माँगें रखी गईं:

स्कूल और महाविद्यालयों में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चर्चा हो।

देश के सैनिकों हेतु नियमित सम्मान समारोह आयोजित किए जाएं।

केंद्र सरकार और उसके कुशल नेतृत्व की जनसामान्य में सकारात्मक चर्चा को प्रोत्साहित किया जाए।

शहीदों के परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा मिले।

राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए।

इस ऐतिहासिक आयोजन में हेमलता सिंह, लालेश्वरी साहू, स्वीटी कौशिक, मिथिला खिचरिया, उपासना साह, रश्मि राजपूत, ममता राव, राखी, प्राजकता देशमुख, पारस जंघेल, सुरेंद्र कौशिक, पुरसोत्तम देवांगन, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button