ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर दौरा, ऊर्जा विभाग की करेंगे अहम बैठक, जानिए पूरा कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां उनका दिनभर का कार्यक्रम प्रशासनिक बैठकों और पार्टी कार्यक्रमों से भरा हुआ है। इस दौरान वे ऊर्जा विभाग की भी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें विभागीय कामकाज की स्थिति, बिजली आपूर्ति, वितरण व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर मंथन होगा।

जानिए मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल:

सुबह 10:00 बजे: भाजपा कार्यालय, रायपुर में पार्टी नेताओं की बैठक में होंगे शामिल।

दोपहर 12:45 बजे: भाजपा कार्यालय से मंत्रालय (महानदी भवन) के लिए रवाना।

दोपहर 1:00 बजे: गृह विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा होगी।

दोपहर 2:00 बजे: नया रायपुर के अटल नगर स्थित महानदी भवन में श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल।

दोपहर 2:55 बजे: मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऊर्जा विभाग की बैठक में बिजली की स्थिति, गर्मी के मौसम में सप्लाई की तैयारी, ट्रांसमिशन व्यवस्था और संभावित सुधारों पर विस्तृत चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button