ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

महापौर ने तकिया पारा में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई,नाली सफाई एवं पानी के संबंध में वार्डवासियों से की चर्चा

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर मती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा नगर निगम के तकनीकि अमला के साथ नाली,नाला साफ-सफाई कार्य देखने आज सुबह वार्ड नं.08 पहुॅचे।

उन्होंने एमआई सी प्रभारी नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य नीलेश अग्रवाल,पार्षद खालिक रिजवी,बाबू ताम्रकर,गुलाब वर्मा के साथ तकिया पारा में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई,नाली सफाई एवं पानी के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा किए।

महापौर मती बाघमार ने कमिश्नर  अग्रवाल के साथ तकिया पारा के लुचकि तालाब क्षेत्र,इमाम चौक,बम पारा के अलावा चुना लाइन,नवाब मार्ग सहित अशरफ नगर क्षेत्र में घुमकर लोगों से चर्चा कर कहा कि आगामी बारिश के मौसम में वर्षा जनित बीमारी से बचने साफ सफाई रखे,अपने आस पास पानी जमाव की स्थिति निर्मित न होने दे।

उन्होंने रहवासियों से कहा नाली और सड़कों में कचरा न डाले, डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही कचरा डाले एवं यूजर चार्ज देवे। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा नाली नालो की सफाई कराई जा रही है, इसमें सहयोग करे और नाली में मलमा आदि न डाले। महापौर ने तकिया पारा वासियो से मुलाकात किए।

वार्ड पार्षद  रिजवी के तकिया पारा में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग पर संबंधित उप अभियंता को प्रक्रिया करने कहा।वार्ड नगर वासियो से महापौर  बाघमार ने मुलाकात कर पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए।लोगों से कहा नाली के ऊपर चेम्बर बनावे, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

उन्होंने नाली नालों की नियमित सफाई कराने कहा।निरीक्षण के दौरान उप अभियंता मोहित भरकाम,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,प्रकाश अहीर,गौतम साहू,रामलाल भट्ट,मनोहर शिंदे व सहित निगम का अमला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button