ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

पुराना किराया बना विवाद की जड़, बाजार चौक कुरूद में युवक पर चाकू से हमला

दुर्ग | शंकराचार्य अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति चाकु लगने से उपचार हेतु भर्ती हुआ है। तस्दीकी हेतु थाना जामुल पुलिस शंकराचार्य अस्पताल पहुंचकर आहत/पीड़ित राहुल यादव निवासी नवीन चौक भाठापारा कुरूद का उपचार कराते मिला।

डाक्टर साहब द्वारा मरीज बयान देने योग्य नहीं है बताने पर मौके पर आहत का भाई प्रार्थी प्रकाश यादव रिपोर्ट दर्ज कराया की पुराना किराये का पैसे की बात को लेकर अरूण निषाद अपने पास रखे धारदार हथियार चाकू निकालकर प्राणघात प्रहार कर दिया|

जिससे आहत/पीड़ित लहुलुहान हो गया। आरोपी आहत/पीड़ित को घायल कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में ले कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पता तलाश में जुट गई पता तलाश के दौरान आरोपी अरूण निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 साल निवास वंदना गैस के सामने भाठापारा कुरूद को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए धारदार हथियार चाकू को बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 06.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केसेन्द्र चैहान, सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, अतुल कुमार, खुमेश्वर ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button