दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक का माल जब्त

दुर्ग | दुर्ग जिले के ग्राम कोनारी स्थित कोमल फूड प्रोडक्ट नामक गुटखा फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर डेढ़ करोड़ से अधिक की सुपारी जब्त की है। यह फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई:खाद्य विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ग्राम कोनारी में एक फैक्ट्री अवैध रूप से गुटखा तैयार कर रही है। इस पर दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर 4 जून को फैक्ट्री पर छापा मारा गया।
खड़ी कच्ची सुपारी: 1050 बोरियां – कुल 52,500 किलोग्राम
अनुमानित कीमत –1,20,75,000
कटी कच्ची सुपारी: 247 बोरियां – कुल 12,350 किलोग्राम
अनुमानित कीमत –33,34,500
कुल जब्ती कीमत: 1,54,09,500
फैक्ट्री की सीलिंग और सैंपलिंग:
टीम ने मौके पर फैक्ट्री को सील कर कटी व खड़ी सुपारी के सैंपल एकत्र किए और जांच के लिए रायपुर की लैब भेज दिए। प्रारंभिक जांच से आशंका है कि फैक्ट्री में तंबाकू युक्त जर्दा गुटखा भी तैयार किया जा रहा था, जिसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।
टीम में शामिल अधिकारी:
रिचा शर्मा – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
नारद खोमरे, खीरसागर पटेल – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
प्रकाश परमार – लैब टेक्नीशियन
कामिनी महेश्वरी – सैंपल सहायक
6 जून को फैक्ट्री संचालक को तलब कर गवाहों की उपस्थिति में माल की पुनः गिनती व पंचनामा किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














