ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

रेलवे रिश्वतकांड: ठेकेदार सुशील झाझरिया की अंतरिम जमानत याचिका वापस, हाईकोर्ट ने किया आवेदन निराकृत

रायपुर/बिलासपुर। रेलवे में ठेका दिलाने के लिए अधिकारियों को लाखों रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार ठेकेदार सुशील झाझरिया की जमानत याचिका पर बड़ा फैसला आया है। मामले में झाझरिया ने गंभीर बीमारी (किडनी रोग) का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन सुनवाई के दौरान याचिका वापस ले ली गई, जिस पर हाईकोर्ट ने आवेदन निराकृत कर दिया।

झाझरिया के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी थी कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं और किडनी रोग से पीड़ित हैं। इलाज में देरी से उनके अन्य अंगों पर भी असर पड़ सकता है, जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसी आधार पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी।

सीबीआई के अधिवक्ता बी. गोपा कुमार ने याचिका का कड़ा विरोध किया और कहा कि मामला अत्यंत गंभीर है तथा साक्ष्य स्पष्ट हैं। सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि पहले मेडिकल दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाए और जेल या अन्य अस्पताल में इलाज की विस्तृत चिकित्सा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

सुनवाई के बाद झाझरिया की ओर से आवेदन स्वेच्छा से वापस ले लिया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए निराकृत कर दिया। अब तक की कार्रवाई में झाझरिया सहित रेलवे निर्माण विभाग के पूर्व अधिकारी समेत कई लोगों को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button