ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

पदमनाभपुर में चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दुर्ग | थाना पदमनाभपुर क्षेत्रांतर्गत हुई एक गंभीर चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है। घटना 17 जून की सुबह की है जब नगर निगम दुर्ग में वाहन चालक के रूप में कार्यरत पी. ए. राव पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया।

प्रार्थी पी. सूर्य नारायण (68 वर्ष), निवासी HUDCO, भिलाई वेस्ट ने थाना पदमनाभपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई पी. ए. राव प्रतिदिन की तरह सुबह वॉक पर निकला था। जब वह विश्वदीप स्कूल, शीतला मंदिर के पास पहुंचा, तब वंश जोशी और गिरधर कुर्रे ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर दोनों ने उस पर धारदार चाकू से पेट, सीना, सिर और भुजा में हमला किया।

आहत राव किसी तरह घर पहुंचा और भाई को जानकारी दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद FIR दर्ज की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि हमला करने के लिए चाकू तीसरे आरोपी सूरज बंजारे ने दिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 196/2025 के तहत धारा 119(2), 109 BNS में मामला दर्ज कर उन्हें आज विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • वंश जोशी उर्फ बाबा (23 वर्ष), वार्ड 44, कसारीडीह, देवारपारा, दुर्ग
  • गिरधर कुर्रे (20 वर्ष), वार्ड 44, फोकटपारा, देवारपारा, दुर्ग
  • सूरज बंजारे (25 वर्ष), रामनगर रोड, मुस्लिम कब्रिस्तान के पास, वैशालीनगर, दुर्ग

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगे कपड़े तथा अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। पुलिस द्वारा तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button