ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

इंदौर से स्वच्छता की सीख लेकर लौटे, मेयर बाघमार व कमिश्नर अग्रवाल ,दुर्ग शहर में लागू की जाएगी स्वच्छता की बेहतर योजना

दुर्ग | इंदौर के स्वच्छता और नवाचार माडल को देखने समझने के लिए शहर के प्रथम नागरिक महापौर  अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित अधिकारी का दल दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को इंदौर पहुंचा।

मेयर  बाघमार ने इंदौर की स्वच्छता, जनभागीदारी और स्मार्ट सिटी योजनाओं की सराहना की। महापौर  अलका बाघमार ने आयुक्त अग्रवाल व अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय, विभिन्न कचरा प्रबंधन स्थलों, नो-कार डे गतिविधियों और इंदौर के नवाचार की जानकारी प्राप्त की।इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मेयर,कमिश्नर सहित अधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

मेयर ने बताया कि इंदौर की सफलता का मूल मंत्र जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय, निरंतर नवाचार और नागरिक चेतना है।उन्होंने बताया कि इंदौर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी काम किया जा रहा है।

मेयर ने बताया कि स्मार्ट सिटी की जानकारी के अनुसार नो कार डे, भट्टी फ्री मार्केट, वेस्ट मैनेजमेंट डिजिटल ट्रैकिंग,ग्रीन इंदौर, सोलर, मशीनरी आधारित कचरा संग्रहण जैसे माडल के बारे में जानकारी दी। महापौर  अलका बाघमार ने बताया कि स्वच्छता के इस अभियान में एनजीओ और जनप्रतिनिधियों की भूमिका सेतु के जैसी है।

मेयर व कमिश्नर ने जागरूकता जैसे विषयों पर केंद्रित अपने अनुभवों को सांझा किया।

मेयर  बाघमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने और कचरा प्रबंधन में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों को कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें कचरा अलग करने, पुन उपयोग करने और वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने के लिए प्रेरित करना है।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु, कचरा पृथक्करण, नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना है, जिससे कि कचरे का पुन उपयोग और पुनर्चक्रण आसान हो सके।शहर में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत किया जाता है,ताकि सड़कों पर कचरा न फैला रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button