ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध रानीतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम घोरारी में 30 लीटर महुआ शराब और 5 क्विंटल महुआ लाहन जप्त, आरोपी फरार

रानीतराई, दुर्ग। थाना रानीतराई पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम घोरारी में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब और करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन जप्त किया है। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹31,000 बताई जा रही है। पुलिस के छापे के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

दिनांक 26 जुलाई 2025 को थाना रानीतराई पुलिस को ग्राम घोरारी में अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बंधिया तालाब में सघन चेकिंग एवं रेड कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तालाब में डुबोकर रखे गए 50 कट्टा महुआ लाहन (करीब 5 क्विंटल) को जप्त किया।

पुलिस को देखकर भागे आरोपी

रेड के दौरान पुलिस टीम को देखकर दो आरोपी तीन जरीकेन में भरी करीब 30 लीटर महुआ शराब को तालाब में फेंककर भाग गए। पुलिस ने मौके से महुआ शराब को जप्त किया और फरार आरोपियों के विरुद्ध 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानीतराई पुलिस की यह कार्यवाही की गई है। पुलिस ने कहा है कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button