ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
सूरजपुर

पढ़ाई के बहाने दुष्कर्म: शिक्षक गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ 4 साल तक कर रहा रेप

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म करने वाला शिक्षक है जिसने नाबालिग छात्रा के साथ इस रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक में पदस्थ शिक्षक सह संकुल समन्वयक(CAC) लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने एक आदिवासी नाबालिग लड़की को पढ़ाने लिखाने के नाम पर उसे 6 साल पहले लेकर आया था। जहां चार वर्षों से दुष्कर्म करने की शिकायत परिजनों ने आजाक थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, आरोपी शिक्षक 6 वर्ष पूर्व नाबालिग आदिवासी लड़की को उसके घर से लाया था और लड़की एक साल बाद घर चली आई थी। जहां शिक्षक के द्वारा फिर से बहला फुसलाकर लड़की को अपने साथ ले गया और पिछले चार साल से उसके साथ अनाचार करता रहा। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 376/2 , 506 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस मामले के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button