ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

ऑपरेशन-सुरक्षा : सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाने हाईवे कटिंग बंद, अब नहीं होगी लापरवाही की एंट्री!

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा ” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

नेशनल हाईवे 53 के अंतर्गत कुम्हारी से गुरूद्वारा तिराहा में बने डिवाईडर के मध्य कटिंग बनाया गया था और कुछ स्थानो पर अवैध कटिंग भी बन गये थे। जिससे रात्रि के समय अचानक सडक पार करने से सडक दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती थी इस बिन्दु पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में हुए सडक सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा की गई थी जिस पर जनहित को देखते हुए इस बंद करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के परिपालन में संबंधित विभाग द्वारा आज से ऐसे सभी कटिंग को बंद करने का कार्य प्रारंभ किया गया है।

इसी प्रकार सडक पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दुर्ग भिलाई के प्रमुख चौक चौराहो में स्टॉपर की सहायता से लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया था और इस विषय पर भी यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व सडक सुरक्षा समिति के बैठक में चर्चा की गई थी जिस पर संबंधित विभाग को ऐसे सभी स्थानो पर लेफ्ट टर्न फ्री बनाने निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के परिपालन में संबंधित विभाग द्वारा पटेल चौक में डिलिनेटर (बोलार्ड) की सहायता से लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button