ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

खुर्सीपार पुलिस की तत्परता से 8 लाख की वाहन चोरी का खुलासा, सनटेक कंपनी के दो वर्कर गिरफ्तार

दुर्ग | थाना खुर्सीपार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 लाख रुपए कीमत की चोरी गई टाटा योद्धा वाहन को महज 24 घंटे में बरामद कर लिया है। इस चोरी में सनटेक कंपनी के ही दो वर्कर शामिल निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को वाहन चालक मनमोहन महतो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी टाटा योध्दा (JH-01-FE-3630), जो प्रज्ञा लॉज के पास खड़ी थी, चोरी हो गई है। वाहन की कीमत लगभग ₹6.5 लाख आंकी गई थी।

खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डबरापारा क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक उक्त वाहन को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने डबरापारा पहुंचकर दो युवकों – जलहा उरांव (23) और अमित तीडू (20) – को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिव मंदिर के पास नहर किनारे छिपाया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन बरामद किया और आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों पर अपराध क्रमांक 146/2025 के तहत धारा 303(2), (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

जांच दल में शामिल अधिकारी:

  • प्र.आर. 577 रोहित यादव
  • सउनि मोतीलाल महिलवार
  • प्र.आर. 1306 जितेंद्र शुक्ला
  • आरक्षक 707 जितेंद्र धीवर

इनकी त्वरित और समर्पित कार्यवाही के कारण ही वाहन की बरामदगी संभव हो सकी और चोरी के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button