ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

मेयर द्वारा शहर के न्यू आदर्श नगर की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश:सफाई बेहतर बनाने प्रतिदिन हो रहा है निरीक्षण:

दुर्ग  | नगर निगम शहर क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैl इसी क्रम मे नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को निगम मेयर अलका बाघमार द्वारा औचक पहुंचकर न्यू आदर्श नगर क्षेत्र सहित अटल आवास बस्ती क्षेत्र मे की जा रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया गयाl

इस दौरान निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयो द्वारा किये जाने वाले कार्य जिसमें झाड़ू लगाकार बिखरे कचरे को समेटने के साथ साथ आवासीय एवं व्यावसायिक इलाको मे निस्तारी हेतु बनाई गई नालियो की सफ़ाई समेत सफ़ाई कार्य के विषय मे मेयर  बाघमार को निगम टीम द्वारा अवगत कराया गया!इस दौरान एमआईसी देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद सविता साहू, उपभियंता विनोद मंझी, विकास दमाहे सहित टीम अमला मौजूद रहे,

मेयर ने कहा की नालियों की सफाई के साथ साथ सड़क किनारे गाजर घासो की कटाई करने के निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान देखा गया की न्यू आदर्श नगर मे नाली के ऊपर सड़क तक लोहे की सीढ़ी व प्लॉप को हटवाने के नोटिस सभी को जारी करने के निर्देश वार्ड इंजीनियर विकास दमाहे को दिए!उन्होंने अटल आवास में स्थित शौचालय जाने वाले सड़क पर पड़े कचरे के ढेर को यथाशीघ्र हटाया जाए।और सुलभ शौचालय की प्रतिदिन साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

यहाँ बता दे की निगम मेयर  अलका बाघमार द्वारा वार्ड क्रमांक 53 न्यू आदर्श नगर व अटल आवास मे सफाई कार्यों का निरीक्षण किये जाने के समय स्थानीय लोगो से चर्चा भी की गई.साथ ही सफाई कार्य में सहयोग एवं ऐसे सुझाव भी मांगे जिससे निगम प्रशाशन द्वारा सफ़ाई कार्य को और अधिक उत्कृष्ट किया जा सकेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button