ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

नक्सलियों को तगड़ा झटका, 1.77 करोड़ के इनामी 38 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर  | बीजापुर और कांकेर में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में पुलिस के समक्ष एक नक्सली दंपत्ति सहित कुल 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 25 लाख के इनामी साउथ जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) समेत कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपए के इनामी नक्सली शामिल हैं। ये सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इधर कांकेर जिले में भी 62 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर माओवाद का रास्ता छोड़ दिया। इस तरह दोनों जिलों में कुल 1 करोड़ 77 लाख के इनामी 38 नक्सलियों ने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है।

सरेंडर करने वालों में शामिल प्रमुख कैटेगरी:

  • SZCM (साउथ जोनल कमेटी मेंबर) – 01
  • DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) – 02
  • कंपनी पीपीसीएम – 02
  • बटालियन एवं कंपनी पार्टी सदस्य – 03
  • ACM (एरिया कमेटी मेंबर) – 08
  • LOS सदस्य – 04
  • जनताना सरकार अध्यक्ष – 01
  • मिलिशिया कंपनी सदस्य – 01
  • जनताना सरकार उपाध्यक्ष – 01

सरकार की पुनर्वास नीति और “नियद नेल्लानार” अभियान से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

नक्सल ऑपरेशन में मानी जा रही बड़ी सफलता:
पुलिस और सुरक्षाबलों ने इसे नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता करार दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण अभियान आने वाले समय में अन्य नक्सलियों को भी हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

“नियद नेल्लानार” योजना की भूमिका अहम
“नियद नेल्लानार” यानी ‘नई सुबह की ओर’ अभियान के तहत सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संवाद, पुनर्वास और विकास की रणनीति को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button