ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

बाउंड्रीवाल में करंट दौड़ा कर खेत की सुरक्षा कर रहा था किसान, 12 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। खेत की सुरक्षा के लिए किसान ने बाउंड्रीवाल पर अवैध रूप से घरेलू बिजली का कनेक्शन जोड़ रखा था।

घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब गनियारी निवासी कमेश कुमार (12 वर्ष) खेत के पास खेलते-खेलते बाउंड्रीवाल के संपर्क में आ गया और तेज करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

किसान ने मक्के के खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बाउंड्री पर सोलर फेंसिंग की जगह घरेलू बिजली का इस्तेमाल कर रखा था, जो मासूम की जान ले बैठा।

घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। उन्होंने किसान पर लापरवाही और गैरकानूनी तरीके से बिजली का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए, पुलिस में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button