ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक दुकान संचालक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जबड़ापारा क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश केंवट के रूप में हुई है। उसने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी, लेकिन दुकानदार ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिल चुकी हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button