ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

महिला ने रास्ते में बच्चे को दिया जन्म, स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली

बलरामपुर। जिले से स्वास्थ्य सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की गंभीर कमी की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। वाड्रफनगर विकासखंड के सोनहत गांव में एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिसके चलते उसे रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। यह घटना जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और आधारभूत ढांचे की बदहाली को उजागर करती है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडों जनजाति से संबंध रखने वाली गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए पैदल ही अस्पताल जा रही थी। गांव तक सड़क और पुल के अभाव में एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी। महिला को नदी और नाले पार कर किसी तरह अस्पताल तक ले जाया जा रहा था। इस दौरान आधे रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया।

बाइक पर 15 किमी तक पहुंचाई गई महिला और नवजात
डिलीवरी के बाद महिला की हालत गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में परिजनों ने किसी तरह उसे और नवजात को बाइक पर बिठाकर 15 किलोमीटर दूर रघुनाथनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल माँ और बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बरसात में पुल के अभाव में बढ़ती है परेशानी
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और पुल की व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब नदी-नालों में पानी भर जाने के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रशासन पर सवाल, जनप्रतिनिधियों से नाराजगी
इस घटना ने प्रशासनिक दावों और स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के नाम पर योजनाएं तो बनती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका कोई असर नजर नहीं आता। सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button