ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

खेल विभाग में 16 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर

रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वार्डन-स्टोर कीपर समेत अलग-अलग पदों के लिए संविदा भर्ती निकाली है, इसके लिए विभाग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग और व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कुल 16 पदों के लिए निकली भर्ती

खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर के लिए वार्डन (पुरुष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोर कीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 2 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं। इस विभाग की भर्ती में 29 नवंबर तक आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

29 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

संविदा के खाली पदों के लिए अभ्यर्थी तय प्रारूप में 29 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे, ये 29 को शाम 5 बजे तक होगा। पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती समिति की अनुशंसा पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button