ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

कलेक्ट्रेट परिसर में ई-रिक्शा चालक का शव फांसी पर लटका मिला, इलाके में सनसनी

दुर्ग। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक युवराज सार्वा (45) के रूप में हुई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, शव कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नोटरी काउंटर में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोग मृतक युवराज सार्वा को छत्तीसगढ़ के फोगाट बहनों के पिता अशोक फोगाट के नाम से भी जानते थे। उनकी तीन बेटियां पहलवानी में चैंपियन रह चुकी हैं, जिससे वे क्षेत्र में काफी पहचाने जाते थे।

फिलहाल, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button