ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

रायपुर |  स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन और आम नागरिकों को सस्ती व सुलभ बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में भी लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम सरगांव निवासी रंजीत मंडल इस योजना का प्रेरक उदाहरण हैं।

रंजीत मंडल ने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 2500 रूपए आता था। मार्च 2025 में उन्होंने योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम लगाया। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रूपए और राज्य सरकार से 30,000 रूपए कुल 1,08,000 रूपए की सब्सिडी मिली। नतीजतन पिछले चार महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

अतिरिक्त बिजली से होगी आमदनी
रंजीत मंडल के सोलर सिस्टम से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जाती है, जिसके बदले उन्हें प्रति यूनिट भुगतान मिलेगा। यह व्यवस्था न केवल घरेलू खर्च में बचत कर रही है, बल्कि अतिरिक्त आय का भी साधन बन रही है। ग्रामीण परिवारों के लिए यह योजना आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रही है। योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 60 प्रतिशत और 3 से 10 किलोवाट तक के प्लांट पर 40 प्रतिशत की केंद्र की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इसके साथ राज्य सरकार भी विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे सोलर पैनल की लागत में भारी कमी आती है और आम नागरिक इसे आसानी से स्थापित कर पा रहे हैं।

आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान बिजली वितरण कंपनी द्वारा चयन किया जाता है। पोर्टल पर उपभोक्ताओं को उपयुक्त सिस्टम आकार, लाभ कैलकुलेटर, विक्रेता रेटिंग आदि की जानकारी मिलती है। इसके बाद उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार रूफटॉप सोलर इकाई और विक्रेता का चयन कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button