ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

जामुल पुलिस की बड़ी कार्यवाही – चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये बरामद

दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 45,000 रुपये नगद रकम बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लखन लाल मेश्राम ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05 मई 2025 को वह अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने धमतरी गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर आलमारी में रखे 45,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 259/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही हिमांशु ठाकुर उर्फ राधे ठाकुर उर्फ हिमांचल उर्फ पांचल (निवासी दुर्गा चौक, लेबर केम्प जामुल) को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और चोरी की गई रकम 45,000 रुपये बरामद कराई।

आरोपी को आज 30 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button