ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
क्राइम

भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : होटल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

भिलाई। शहर में सेक्स रैकेट का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अलग-अलग राज्यों से जिस्मफरोशी का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर दुर्ग पुलिस ने भिलाई में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर एक ग्राहक के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को जब इसकी गुप्त सूचना मिली तो विशेष टीम बनाकर होटल में छापेमारी की गई। छापे में पुलिस ने एक ग्राहक और दो युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं होटल में मौजूद अन्य कपल्स से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से वैशाली नगर इलाके के होटलों और लॉज में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने इलाके के होटलों पर निगरानी रखी और कार्रवाई की। इसी दौरान होटल ईशा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर छापा मारा गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए कपल्स में ज्यादातर 18 से 20 वर्ष के हैं। ऐसे में पुलिस अब उनके परिजनों से भी संपर्क कर रही है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि होटल मैनेजर और ग्राहक बने एक युवक पर कार्रवाई की गई है। वहीं इस पूरे मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button