ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

कवर्धा। ग्राम रणवीरपुर में समरसता भवन परिसर में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ दामखेड़ा कबीर आश्रम के नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहब और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि रणवीरपुर में उप तहसील कार्यालय “लिंक कोर्ट” की स्थापना ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। जनता की इस आवश्यकता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा गया था, जिसे स्वीकृति देकर पूरा किया गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल अधोसंरचना निर्माण नहीं बल्कि जनकल्याण है। उप तहसील कार्यालय के शुरू होने से अब ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों जैसे खसरा-खतौनी की नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और ऋण पुस्तिका आदि के लिए दूरस्थ तहसीलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे जमीन विवादों का शीघ्र समाधान होगा और ग्रामीणों का समय व संसाधन दोनों की बचत होगी।

विधायक बोहरा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की नीति भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की जनभावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का ठोस प्रयास है। अब क्षेत्रवासियों को पारदर्शी प्रशासन और त्वरित सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास की स्वर्णिम गाथा लिख रहा है।

ग्रामीणों ने उप तहसील कार्यालय की स्थापना पर विधायक और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button