ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़बलोदा बाज़ार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य सरकार के प्रयासों से एनएच-930 परियोजना को मिली रफ्तार

बालोद | बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 का झलमला से शेरपार तक का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे सुगम एवं सुरक्षित आवागमन का मार्ग सुलभ हुआ है। वहीं पुरूर से झलमला तक शेष मार्ग के लिए भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग बालोद के अनुविभागीय अधिकारी  अनिल कुमार छारी ने बताया कि पैकेज-01 के अंतर्गत झलमला से शेरपार तक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही पैकेज-02 के अंतर्गत शेरपार से महाराष्ट्र सीमा तक का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। इस मार्ग के पूर्ण हो जाने पर जिले के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों और छत्तीसगढ़ राज्य को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव और क्षेत्रीय सांसद  भोजराज नाग के प्रयासों से स्वीकृति और बजट मिला है। कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में कार्य को शीघ्र पूरा करने की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button