ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

चाकू सप्लाई करने वाला आरोपी गंडई से गिरफ्तार

उतई  | थाना उतई पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले मोहम्मद सरफराज (पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नमर्दा, थाना गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

कुछ दिन पहले थाना उतई पुलिस ने उमरपोटी क्षेत्र में राजा उर्फ राहुल पवार से तीन चाकू, एक स्टिक और एक गुप्ती बरामद कर कार्यवाही की थी।

आरोपी राजा उर्फ राहुल पवार के खिलाफ तीन अलग-अलग अपराध दर्ज हैं:

  • अपराध क्रमांक 363/2025 – धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट
  • अपराध क्रमांक 364/2025 – धारा 296, 351(3), 3(5) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट
  • अपराध क्रमांक 365/2025 – धारा 308(5), 74, 296, 351(3), 3(5) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट

पूछताछ में राजा उर्फ राहुल पवार ने बताया कि चाकू व गुप्ती की आपूर्ति उसका मित्र मोहम्मद सरफराज करता था, जो इन्हें अजमेर, राजस्थान से लाता था।

आपूर्ति का खुलासा

सरफराज ने स्वीकार किया कि वह 2024 और 2025 में अजमेर शरीफ दरगाह व पुष्कर यात्रा के दौरान कई बार बटन चाकू, गुप्ती और स्टिक खरीदकर लाया।

इन हथियारों में से कुछ उसने राजा उर्फ राहुल पवार को 3,000 रुपये में बेचे और एक बटन चाकू अन्य व्यक्ति को भी बेचने की बात स्वीकार की।

थाना उतई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सरफराज को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button