ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 58 लाख की स्वीकृति, जशपुर के 13 गांवों में बिखरेगी रौशनी

रायपुर| जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों को लंबे समय से अंधेरे से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कांसाबेल ब्लॉक के 13 गांवों और उनसे जुड़ी आश्रित बस्तियों में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने के लिए 58 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इस राशि से ग्राम पूसरा, पोंगरो, कांसाबेल, बाँसबहार, चोगरीबहार, देवरी, दोकड़ा, सारूकछार, बटईकेला, नरियलडांड, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली और बेलटोली सहित कई मजरा-टोलियों में विद्युत केबल बिछाने और अन्य अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद इन बस्तियों में सुशासन की रौशनी पहुँचेगी और ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय को जैसे ही अधूरे विद्युतीकरण कार्य की जानकारी मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए विभाग को इसे पूरा कराने के निर्देश दिए। अब स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ हो गया है।

ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि रोशनी पहुँचने से न केवल जीवन में बदलाव आएगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button