ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

बोरसी हाट-बाजार में निष्क्रिय दुकानदारों का आबंटन निरस्त करने का निर्णय,सिकोला भाठा व नयापारा मार्केट में अवैध व्यापार पर होगी कार्रवाई

दुर्ग |  नगर पालिक निगम,महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में निगम की राजस्व समिति की बैठक आज राजस्व प्रभारी शेखर चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने मिलकर निगम की आय बढ़ाने, बाजारों की व्यवस्थाओं को सुधारने और अटल आवास योजनाओं में पारदर्शिता लाने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में बताया गया कि निगम की विकास योजनाओं के लिए राजस्व वसूली सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन पर्याप्त अमला (मानवबल) नहीं होने से वसूली प्रभावित हो रही है। इसे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय संयुक्त कर वसूली – संपत्तिकर और जलकर की वसूली होगी, वहीं नल टैक्स की तिमाही वसूली की जाएगी।बाजार व्यवस्था सुधार, बोरसी हाट-बाजार में निष्क्रिय दुकानदारों का आबंटन निरस्त होगा। सिकोला भाठा व नयापारा मार्केट में दुकानों के बाहर अवैध व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।फुटकर व्यापारियों के लिए सुविधा – बोरसी जोन कार्यालय के पास गुमटी स्थापित कर छोटे व्यापारियों को स्थान आबंटित किया जाएगा अटल आवास सत्यापन – पोटियाकला अटल आवास का भौतिक सत्यापन कर अवैध कब्जाधारियों को बेदखल किया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को पुनः आवंटन होगा।मानवबल की मांग – राजस्व वसूली अमले की संख्या बढ़ाने की अनुशंसा की गई।

बैठक में शामिल सदस्य

प्रभारी शेखर चंद्राकर के अलावा कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, विजयंत पटेल,  ललिता ठाकुर, गोविंद देवांगन,  बबिता यादव, जीतू महोबिया, रामचंद्र सेन,  सविता साहू और थानसिंह यादव बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button