ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

महतारी एक्सप्रेस से अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने चालक किया गिरफ्तार

राजनांदगांव | जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी एक्सप्रेस का इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। छुरिया पुलिस ने पैरी टोला गांव के पास वाहन को चेकिंग के दौरान रोका। तलाशी में वाहन से महाराष्ट्र से लाई गई 16 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 53 हजार रुपये है। मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर शासकीय वाहन जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। SP मोहित गर्ग ने बताया कि शासकीय योजनाओं के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और महतारी एक्सप्रेस जैसे संवेदनशील वाहनों का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस घटना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनांदगांव में सरकारी वाहन से शराब तस्करी की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जिन वाहनों का उद्देश्य गरीब और गर्भवती महिलाओं की मदद करना है, वे तस्करों के हाथों तक कैसे पहुंचे और क्या निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर है कि सरकारी योजनाओं की गाड़ियां अवैध शराब ढोने में इस्तेमाल हो रही हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। यह घटना प्रदेश में सरकारी संसाधनों की पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button