ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
छत्तीसगढ़

महापौर व आयुक्त ने की हवन-पूजन, नगर की सुख-समृद्धि की कामना

दुर्ग ।नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिवार के साथ शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद महाअष्टमी हवन का आयोजन किया गया। हवन में महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पूरे विधि-विधान से आहुति दी और नगर की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, लीना दिनेश देवांगन, संजय कोहले, नीरा खिचड़िया, रेशमा सोनकर, लोकेश्वरी ठाकुर, ललिता ठाकुर, भास्कर कुंडले समेत बड़ी संख्या में पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

कन्या भोज और प्रसाद वितरण

महाअष्टमी पर कन्या भोज की परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर निगम परिसर में नव कन्याओं को विशेष भोज कराया गया। कन्याओं को पूजन के बाद आदरपूर्वक आमंत्रित कर खीर, पुरी, हलवा सहित विविध व्यंजन परोसे गए। कन्याओं के साथ उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु जनों ने भी प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भक्तिमय माहौल

निगम परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में महापौर एवं आयुक्त के साथ अधिकारी-कर्मचारी और नगरवासी पूरी आस्था के साथ सम्मिलित हुए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और आनंद की झलक साफ दिखाई दी।

शुभकामनाएं और संदेश

कार्यक्रम के अंत में महापौर  अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम परिवार एवं शहरवासियों को महाअष्टमी और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला है।

इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता,सत्यनारायण शर्मा, शुभम गोइर,योगेंद्र वर्मा,प्रकाश अहीर, लता यादव,गौतम साहू,हेमलता वर्मा, चित्रलेखा चन्द्राकर, प्रिंसि शर्मा, सूरज सारथी, रेखा कुर्रे समेत अनेक नागरिक मौजूद रहे और मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button