ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर |केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमित शाह का बस्तर प्रवास समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री की उपस्थिति प्रदेश की संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र नए आयाम स्थापित कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button