ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्ग: पांडे आरा मिल में कर्मचारियों ने ठेकेदार के भाई की की हत्या, 5 गिरफ्तार

दुर्ग  | दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पांडे आरा मिल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लेबर कांट्रेक्टर सोनू रजक के छोटे भाई राहुल कुमार रजक (25-27 वर्ष) की अन्य कर्मचारियों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा ने बताया कि बिहार मूल निवासी लेबर कांट्रेक्टर सोनू रजक का काम डूंडेरा उतई के पांडे आरा मिल में चल रहा था। उनके छोटे भाई राहुल रजक के व्यवहार से अन्य कर्मचारी परेशान थे और उन्होंने मिल मालिक को इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद मिल संचालक ने सोनू रजक को काम से हटा दिया। सोनू अपने मूल निवास बिहार लौट गए, लेकिन राहुल रजक वहीं स्टाफ क्वार्टर में रुके रहे।

बताया गया है कि बुधवार रात राहुल ने शराब पी, जिससे कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने राहुल को कमरे से बाहर निकालकर जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद राहुल को बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। अगले दिन सुबह बस स्टैंड पर राहुल का शव पाया गया। शुरुआती जांच में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

हालांकि, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण अंदरूनी चोट होना बताया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button