ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दिल्ली विस्फोट का असर: छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

रायपुर: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्यभर में पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा और बस्तर तक देर रात से ही सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों से मिले अलर्ट इनपुट के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। रातभर वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी जारी है।

राजधानी में नाकाबंदी, बिलासपुर में कड़ी तलाशी
रायपुर में तेलीबांधा, पंडरी, स्टेशन रोड और जीई रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी की गई है। वहीं, बिलासपुर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सभी चौकियों को चौकसी बढ़ाने और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की
पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button