ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

संवाददाता, सौरभ साहू :-
कोरिया  
: कोरिया दिनांक 14 नवम्बर 2025  जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस वर्ष विशेष होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री  राजेश अग्रवाल इसकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन 15 नवंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, खरवत में होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा देवगुड़ी एवं पंडो हर्ट्स स्टॉल के निरीक्षण से होगी। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन और आदिवासी महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, घुघरा का वर्चुअल शिलान्यास भी किया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्थानीय जनजातीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई है, एसडीएम बैकुंठपुर उमेश पटेल पूरे आयोजन की देखरेख करेंगे।

तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट डॉ.  अमृता सिंह कार्यक्रम स्थल, मंच एवं अतिथि दीर्घा की व्यवस्था संभालेंगी। तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पटना को मुख्य अतिथि व्यवस्था का दायित्व दिया गया है तथा नायब तहसीलदार  शुभ कोसले मुख्य द्वार एवं दर्शक दीर्घा व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे। जिले में जनजातीय गौरव दिवस के इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और प्रशासन इसे सफल व प्रभावशाली बनाने के लिए जुटा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button